Maiya Samman Yojana 9th Installment List: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 10000 रूपये, लिस्ट में चेक करे अपना नाम

Maiya Samman Yojana ninth Installment Listing: मईयां सम्मान योजना के तहत अब तक लगभग 38 लाख महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त मिलाकर कुल 7500 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। अब महिलाएं अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। अनुमान है कि इस बार की 2500 रुपये की किस्त लाभार्थी महिलाओं को 15 से 20 अप्रैल 2025 के बीच उनके खातों में प्राप्त हो सकती है।

जिन महिलाओं को किसी वजह से 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है, उनके लिए अच्छी खबर है। उन्हें 9वीं किस्त के साथ पिछली तीनों किस्तों की राशि मिलाकर कुल 10,000 रुपये तक की सहायता मिलने की उम्मीद है। वहीं जिन महिलाओं ने योजना से जुड़ी जरूरी सभी प्रक्रियाएं जैसे भौतिक सत्यापन, फॉर्म करेक्शन और डीबीटी एक्टिवेशन पूरी कर ली हैं, उन्हें 9वीं किस्त का लाभ जरूर दिया जाएगा।

जिन महिलाओं को 9वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है, उनके नाम मईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त की लाभार्थी सूची में शामिल किए गए हैं। जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि उन्हें यह किस्त मिलेगी या नहीं, वे इस लिस्ट को जरूर जांच लें। अगर किसी महिला का नाम इस सूची में नहीं है, तो उन्हें आगे क्या करना है और यह लिस्ट कहां और कैसे देखनी है, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में नीचे दी गई है। इसलिए लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

मईयां सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए मईयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद दी जाती है। अब तक 8 किस्तें महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी हैं और जल्द ही 9वीं किस्त भी जारी की जाएगी। हर महीने की 15 तारीख तक यह पैसा खाते में भेजी जाती है, लेकिन इसका फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है।

Maiya Samman Yojana ninth Installment Listing

मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बहुत जल्द इस योजना की 9वीं किस्त उन महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जो इसके लिए पात्र हैं। इसके लिए झारखंड सरकार ने नई लाभार्थी सूची तैयार कर ली है, जिसमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं। इस लिस्ट में सिर्फ वही महिलाएं शामिल की गई हैं जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं।

अगर आपने मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया था, तो ये ज़रूरी है कि आप जांच लें कि आपका नाम नई लिस्ट में है या नहीं। फिलहाल 9वीं किस्त की यह लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। यह सूची सरकार ने पंचायत भवन या ब्लॉक कार्यालय को भेज दी है। आप अपने नजदीकी पंचायत या प्रखंड कार्यालय जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम जरूर चेक करें।

मईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त में कितनी राशि मिलेगी?

मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाएगी। लेकिन जिन महिलाओं को पहले की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें इस बार सभी पिछली किस्तों के साथ कुल ₹10,000 दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पैसा 15 से 20 अप्रैल 2025 तक महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जा सकता है।

इन महिलाओं को मिलेंगे 9वीं किस्त में 10 हजार रूपए, यहां देखे पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता क्या है

  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास अपने नाम से एकल बैंक खाता होना चाहिए और उसमें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) चालू होना जरूरी है।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है।
  • अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, तो उसे सुधारना जरूरी है।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या इनकम टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की कुल सालाना आय ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • अगर परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई दूसरा चार पहिया वाहन है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मईयां सम्मान योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम

Maiya Samman Yojana ninth Installment Listing कैसे देखें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त की सूची में है या नहीं, तो आपको बता दें कि यह लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इस लाभार्थी सूची को ऑनलाइन नहीं बल्कि पंचायत और ब्लॉक ऑफिस भेजा गया है।

इसलिए आपको अपने गांव के पंचायत भवन या नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाना होगा। वहां जाकर आप मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त की लिस्ट देखने की बात कहें।

अगर इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो समझिए कि आपके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं और जल्द ही आपके खाते में ₹2500 या फिर पिछले बकाया के साथ कुल ₹10,000 तक की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

9वीं किस्त की लाभार्थी सूची में नाम न होने पर क्या करें?

अगर आपका नाम मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी लिस्ट में नहीं है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे कि आपने अभी तक अपना फिजिकल वेरिफिकेशन (भौतिक सत्यापन) नहीं करवाया है, आपके बैंक खाते में DBT चालू नहीं है या फिर आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह गई है।

इस स्थिति में सबसे पहले अपने बैंक में जाकर DBT की स्थिति जरूर जांच लें और अगर DBT एक्टिव नहीं है, तो उसे जल्दी चालू करवाएं। उसके बाद भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।

अगर फॉर्म भरते समय कोई जानकारी गलत हो गई है, तो आप ऑनलाइन जाकर करेक्शन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी RTPS केंद्र या प्रखंड कार्यालय जाकर फॉर्म में सुधार करवा लें। ये सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगली किस्त में आपका नाम लिस्ट में आ सकता है।

The put up Maiya Samman Yojana ninth Installment Listing: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 10000 रूपये, लिस्ट में चेक करे अपना नाम appeared first on BSHB.IN.

Updated: February 27, 2026 — 5:13 pm
TNEPDS - News Website © 2022
sightcareDeneme Bonusu Veren Sitelereskort konyagrandpashabetgrandpashabetslotograndpashabetescort konyabuy instagram likes1xbet mobilweparifunbahistümbetdeneme bonususirinevler escorttaraftarium241winsweet bonanza sitelerisilvercrestgolf.comkaçak bahisbetvole girişradyoenerji.com.tr1xbetcasino sitelerijojobet1windeneme bonusudeneme bonusujojobetbahis sitelerideneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerenbetbetcioGalabetGalabet girişSekabetGrandpashabetikimislicoinbarmislibethiltonbetmarsbahisgalabetegebetjojobetjojobet girişcasibomgrandpashabetgrandpashabet girişromabet girişteosbet girişcasinomilyon girişimajbetbetasus1win girişcasinomilyon girişbetplay girişgrandpashabet güncel girişkralbetKngroyalcasibommeritkingMavibetimajbetikimisliMertkngcasibomikimislibullbahis girişjojobetbetvole girişcasibomcasibomcasibom güncel girişiptv satın almatadorbetbahis forumMarsbahismatadorbetbetciocasibominterbahismatbet girişmatbet güncel girişgrandpashabetgrandpashabetcasibomDeneme Bonusu Veren Sitelerpusulabet girişsekabetmatbetmatbetpusulabetkolaybetvdcasinoradissonbet girişsekabet giriştambetjojobet girişjojobetcasinoroyalbetsalvadorpalacebetbahiscasino1winbetgitromabetradissonbetromabetgrandpashabetmatbetimajbetgrandpashabetvdcasinoradissonbetromabet1wincasinomilyonromabetbetplay1wingrandpashabet resmi girişcasinomilyongrandpashabetbetplaygrandpashabet resmi girişgrandpashabet girişgrandpashabetgrandpashabetpusulabetjojobetjojobetjojobetmadridbetroyalbetlisanslı casino siteleribetgitbetperjojobetmarsbahis girişcasibom girişsekabetpusulabetimajbetjojobetJojobetJojobet