Bihar On-line FIR Portal: अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और पुलिस स्टेशन आपके घर से दूर है, तो आपके लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने हाल ही में Citizen Companies Portal लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन FIR दर्ज या फिर अन्य थाने से जुड़ा हुआ जितना भी काम है वो अब आप ऑनलाइन ही कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 6 दिसंबर 2025 को सरदार पटेल भवन, पटना में इस पोर्टल का उद्घाटन किया। अब आप सभी प्रदेश निवासी वाहन चोरी, गुमशुदा सामान या व्यक्ति, किराएदार/घरेलू नौकर/ड्राइवर का सत्यापन, गुप्त सूचना देना, जुलूस की अनुमति जैसे सारे काम ऑनलाइन Bihar Citizen Companies Portal के माध्यम से आसानी से कर सकेंगे। यह पोर्टल Crime & Felony Monitoring Community System (CCTNS) से जुड़ा है, तो आपकी शिकायत सीधे थानाध्यक्ष या SP तक पहुंचेगी।

यह सुविधा पूरे बिहार के हर जिले और थाने में उपलब्ध होगी। आपको बस पोर्टल पर रजिस्टर करना है, और बिना थाने जाए FIR दर्ज करवा कर FIR की कॉपी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी। आवेदन के लिए कोई भी फीस नहीं लगेगी। इस लेख में हम आपको Bihar On-line FIR Portal की पूरी जानकारी बताएंगे। जैसे सुविधाएं क्या हैं, कैसे इस्तेमाल करें, हेल्पलाइन नंबर आदि। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।
Bihar On-line FIR Portal: Overview
Particulars |
Particulars |
|---|---|
Portal Identify |
Bihar Citizen Companies Portal (CCTNS Built-in) |
Launched By |
Deputy CM & Residence Minister Samrat Chaudhary |
Launch Date |
06 December 2025 |
Official Web site |
https://citizenservicesportal.bihar.gov.in/portal/ |
Important Companies |
|
Goal Customers |
All Bihar Residents |
Helpline |
0612-2294319, 0612-2294323; WhatsApp: +91 9431818999, +91 9431005982; E mail: dgpcr.pat-bih@gov.in |
Charge |
Free for All Companies |
Bihar Citizen Service Portal: Particulars
अगर आप भी बिहार के निवासी हैं तो आपको Bihar Citizen Service Portal के बारे में पता होना बहुत जरुरी है। अगर आप इस पोर्टल की डिटेल्स जानना चाहते हैं तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस ने यह पोर्टल ई-गवर्नेंस के तहत लॉन्च किया है, ताकि आम लोग पुलिस सेवाओं को आसानी से इस्तेमाल कर पाएं। पहले पुलिस के किसी भी काम के लिए थाने जाना पड़ता था, लेकिन अब सब Bihar Citizen Service Portal पर ऑनलाइन कर दिया गया है।
पोर्टल पर दो तरह की सेवाएं हैं एक लॉगिन रहित यानि (बिना अकाउंट के) और दूसरी लॉगिन वाली जिसमें पहले आपको अकाउंट बनाना होगा। बिना अकाउंट लॉगिन के आप FIR कॉपी डाउनलोड, गुप्त सूचना देना, इनामी अपराधियों की लिस्ट देखना यह सब चीज़े कर सकते हैं। लॉगिन के बाद वेरिफिकेशन, रिपोर्टिंग आदि की सेवाएं मिलेगी। साथ ही शिकायत रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप FIR आदि का स्टेटस चेक कर सकेंगे। ये सुविधा हर थाने में काम करेगी, और कोई भी बिहार निवासी इस्तेमाल कर सकता है।

Additionally Learn…
- Bihar Police SI 5 Years Minimize Off Pattern: Secure Rating, Issue Stage & Class-wise Comparability
- Kolkata Metro Railway Apprentice Emptiness 2026: Apply On-line for 128 ITI Commerce Apprentice Posts, Eligibility, Charges, Age Restrict & Full Choice Course of
- Bihar Chief Minister’s Fellowship Scheme 2025 (Apply Begin): 2-Yr Fellowship, Eligibility, Required {Qualifications} & Utility Course of
- NCL Apprentice Recruitment 2025 Notification Out: 94 Vacancies for B.Com and Civil Engineering Diploma Apprentices – Apply Until 23 December
- SAIL Administration Trainee Recruitment 2025 (Date Prolonged): Apply On-line for 124 MTT Posts in Chemical, Civil, Electrical, Mechanical & Different Engineering Disciplines – Eligibility, Wage
Vital Options of Bihar Citizen Service Portal
Service |
Description |
|---|---|
On-line FIR Registration |
वाहन चोरी, गुम सामान/व्यक्ति या अन्य चीज़ों की रिपोर्ट कर पाएँगे। जिला/थाना चुनें, अपनी डिटेल्स भरें, और सबमिट करें। रेफरेंस नंबर मिलेगा। |
FIR Copy Obtain |
FIR नंबर/तारीख डालकर फ्री में FIR कॉपी डाउनलोड कर पाएँगे। मोबाइल नंबर और OTP वेरीफाई करना होगा। |
Secret Data |
अपराध/संदिग्ध की गुप्त टिप बिना नाम/डिटेल्स बताए दे पाएँगे। |
Verification Companies |
किराएदार, घरेलू नौकर, ड्राइवर का कैरेक्टर वेरिफिकेशन। इसका फॉर्म भरें, अपलोड करें सब ऑनलाइन कर पाएँगे। |
Procession Permission |
जुलूस/रैली/यात्रा की ऑनलाइन ही अनुमति ले पाएँगे। |
Senior Citizen Registration |
बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन पुलिस सुरक्षा के लिए। |
Different |
गिरफ्तार/लापता व्यक्ति डिटेल्स चेक, खोया-बरामदा सामान रिपोर्ट आदि सब ऑनलाइन पोर्टल से हो जाएगा। |
Find out how to Use Bihar Citizen Service Portal: Step-by-Step Course of
पोर्टल इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको Citizen Service Portal Bihar की वेबसाइट citizenservicesportal.bihar.gov.in/portal/ पर आना होगा। इस वेबसाइट का लिंक आपको नीचे डायरेक्ट लिंक्स में या आप बिहार पुलिस की साइट biharpolice.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं:
- Citizen Service Portal Bihar की वेबसाइट citizenservicesportal.bihar.gov.in/portal/ पर आने के बाद आपको होमपेज पर ही ‘हमारी सेवाएं’ सेक्शन में आपको ‘लॉग इन रहित उपलब्ध सेवाएं’, ‘लॉग इन के पश्चात की उपलब्ध सेवाएं’ और ‘पुलिस से संबंधित पोस्ट लॉगिन सेवाएँ’ सेक्शन मिल जाएंगे।

- ‘लॉग इन रहित उपलब्ध सेवाएं’ में जितने भी ऑप्शन हैं जैसे FIR प्राथमिकी की प्रति प्राप्त करें, Secret Data गुप्त जानकारी, proclaimed offender
उद्घोषित अपराधी/इनामी अपराधी को आप बिना अकाउंट बनाय यूज़ कर सकते हैं।

- ‘लॉग इन के पश्चात की उपलब्ध सेवाएं’ में आपको पहले अकाउंट बनाना होगा। जिसमें अज्ञात व्यक्ति का विवरण, अज्ञात शव का विवरण, गिरफ्तार व्यक्ति/वांछित अपराधी का विवरण, खोई/बरामद संपत्ति की जानकारी, लापता/अपहृत व्यक्ति का विवरण शामिल हैं।
- और ‘पुलिस से संबंधित पोस्ट लॉगिन सेवाएँ’ में भी आपका अकाउंट होना चाहिए इसमें आप गुम / खो गई संपत्ति की रिपोर्ट करे, लापता व्यक्ति की रिपोर्ट करें, घरेलू सहायक का पूर्व चरित्र सत्यापन, चालक का पूर्व चरित्र सत्यापन, ई-शिकायत की रिपोर्ट करें,वरिष्ठ नागरिक का पंजीकरण, किरायेदार का पूर्ववर्ती सत्यापन आदि काम कर सकते हैं।

- Login वाली सेवाओं को यूज़ करने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। होमपेज पर आपको ‘पंजीकरण’ पर क्लिक करना होगा। नाम, रिश्तेदार का नाम (यानि पिता/पति/माँ का नाम डालना होगा), संबंध, ईमेल, मोबाइल डालें। पासवर्ड सेट करें, OTP वेरीफाई करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

- फिर जिस लॉगिन रहित सेवा को आप यूज़ करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें अपना नाम और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें। और मांगी गई जानकारी डाल कर फॉर्म शिकायत या अन्य फॉर्म भरें।

- और ‘लॉगिन रहित उपलब्ध सेवाएं’ के लिए जैसे FIR कॉपी के लिए आपको ‘प्राथमिकी की प्रति प्राप्त करें’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर जिला/थाना चुनें, FIR नंबर/तारीख डालें, कैप्चा भरें, ‘रिपोर्ट जनरेट’ क्लिक। PDF डाउनलोड के लिए मोबाइल + OTP।

- लॉगिन वाली सेवाएं के लिए लॉगिन करें। ‘हमारी सेवाएं’ के नीचे जैसे ‘पुलिस संबंधित पोस्ट लॉगिन सेवाएं’ में ऑप्शन चुनें। वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म भरें (नाम, पता, फोटो अपलोड), सबमिट। रेफरेंस नंबर नोट करें।
- FIR दर्ज कराने के लिए ‘ई-शिकायत’ पर क्लिक। जिला/थाना चुनें, डिटेल्स (घटना, तारीख, जगह) भरें, सबमिट। रेफरेंस मिलेगा, स्टेटस चेक करें।
- समस्या हो तो हेल्पलाइन कॉल करें या ईमेल भेजें।
Conclusion
Bihar On-line FIR Portal बिहार पुलिस को डिजिटल बनाने का बड़ा कदम है। अब छोटी-मोटी शिकायतें घर से ही सॉल्व हो जाएंगी। अगर आपको कोई दिक्कत हो, तो हेल्पलाइन नंबर नीचे टेबल में दिए हैं। आप उनकी हेल्प से अधिक जानकरी ले सकते हैं।
यह Bihar Citizen Service Portal बिहार निवासियों के लिए एक नई पहल है। अगर आपको इसकी जानकरी पसंद आई है और आपको लेख अच्छा लगा है तो इसको आपने दोस्तों और रिस्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।
संपर्क सहायता विवरण (Contact Help Particulars)
संपर्क प्रकार (Contact Kind) |
विवरण (Particulars) |
अतिरिक्त जानकारी |
|---|---|---|
पुलिस हेल्पलाइन (Police Helpline) |
0612-2294319 |
24×7 सहायता |
पुलिस हेल्पलाइन (Police Helpline) |
0612-2294323 |
आपातकालीन सहायता |
व्हाट्सऐप नंबर (WhatsApp Numbers) |
+91 9431818999 |
शिकायत/सहायता |
व्हाट्सऐप नंबर (WhatsApp Numbers) |
+91 9431005982 |
त्वरित प्रतिक्रिया |
ईमेल आईडी (E mail ID) |
dgpcr.pat-bih@gov.in |
लिखित शिकायत/संपर्क |
क्विक लिंक्स
Bihar Citizen Service Portal Web site Hyperlink |
Click on Right here |
Biharhelp Official Web site Hyperlink |
Go to Now |
Be part of Our Telegram Channel |
Be part of Now |
FAQs – Bihar On-line FIR Portal
Bihar On-line FIR Portal में क्या-क्या सुविधाएं हैं?
ऑनलाइन FIR, FIR कॉपी डाउनलोड, गुप्त सूचना, वेरिफिकेशन (किराएदार/ड्राइवर), जुलूस अनुमति, सीनियर सिटीजन रजिस्ट्रेशन।
Bihar On-line FIR Portal कैसे इस्तेमाल करें?
क्या FIR कॉपी फ्री मिलेगी?
हां, फ्री डाउनलोड। जिला/थाना/FIR नंबर डालें, OTP वेरीफाई।
हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?
0612-2294319, 0612-2294323। WhatsApp: +91 9431818999। ईमेल: dgpcr.pat-bih@gov.in।
{
“@context”: “https://schema.org”,
“@sort”: “FAQPage”,
“mainEntity”: [
{
“@type”: “Question”,
“name”: “Bihar Online FIR Portal में क्या-क्या सुविधाएं हैं?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “ऑनलाइन FIR, FIR कॉपी डाउनलोड, गुप्त सूचना, वेरिफिकेशन (किराएदार/ड्राइवर), जुलूस अनुमति, सीनियर सिटीजन रजिस्ट्रेशन।”
}
}
, {
“@type”: “Question”,
“name”: “Bihar Online FIR Portal कैसे इस्तेमाल करें?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “”
}
}
, {
“@type”: “Question”,
“name”: “क्या FIR कॉपी फ्री मिलेगी?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “हां, फ्री डाउनलोड। जिला/थाना/FIR नंबर डालें, OTP वेरीफाई।”
}
}
, {
“@type”: “Question”,
“name”: “हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “0612-2294319, 0612-2294323। WhatsApp: +91 9431818999। ईमेल: dgpcr.pat-bih@gov.in।”
}
}
]
}








